बागेश्वर: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गंगा सिंह बसेड़ा को शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जिले के कपकोट तहसील के जगथाना निवासी गंगा सिंह बसेड़ा को उत्तर प्रदेश के कालंदी प्रकाशन ने शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

तीन शोधपत्र राष्ट्रीय जर्नल पत्रिकाओं में हो चुके हैं प्रकाशित

गंगा सिंह बसेड़ा वर्तमान में स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हल्द्वानी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पांच पुस्तकों के लिए चेप्टर लिखे हैं। उनके तीन शोधपत्र राष्ट्रीय जर्नल पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। विगत दिनों कालंदी प्रकाशन के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित कुमार दुबे ने उन्हें शिक्षा रत्न सम्मान प्रदान किया। बसेड़ा को सम्मान मिलने पर कई लोगों ने खुशी जताई है।