बागेश्वर: आतंक का पर्याय बन रहा गुलदार, आंगन में खेल रहीं 03 साल की मासूम की ले ली जान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में गांव से लेकर नगरों तक गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में भी दहशत बढ़ रही है। गुलदार जानवरों के साथ इंसानों की जान‌ के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है।

गुलदार का आतंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागेश्वर से एक मामला सामने आया है। बीते कल गुरूवार को बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार ने 3 साल की बच्ची की जान ले ली। जानकारी के अनुसार 3 साल की योगिता अपने छोटे भाई के साथ थी। वह आंगन में खेल रहीं थीं। उसके साथ दादी भी मौजूद थी‌। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला किया और ले भागा। ग्रामीणों का शोर सुनकर गुलदार बच्ची को कुछ दूरी पर छोड़कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने जब बच्ची को उठाया तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल और रोष बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है।