बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में गुलदार गांव से लेकर नगरों तक आतंक का पर्याय बन चुका है।
गुलदार का आतंक
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पांच से सात किमी की दूरी पर बसे खोली, काकड़ा, अमतौड़ा, भटोली आदि गांवों में कुछ दिनों से गुलदार की आमद बढ़ने लगी है। आबादी की ओर गुलदार की दहशत बढ़ने से लोगों में भय बना हुआ है। जिस पर क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।