बागेश्वर: बदलते मौसम में ठंड में इजाफा, लोगों में कोल्ड डायरिया की बढ़ रही समस्या

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है।

सेहत में बदलाव

जिससे लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार तापमान में गिरावट होने के कारण अस्पताल में लोग कोल्ड डायरिया की समस्या लेकर आ रहे हैं। साथ ही ठंड में पानी कम पीने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा बदलते खान-पान से भी सेहत पर असर पड़ रहा है। साथ ही मौसम का भी स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।