बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो में बागेश्वर की लता कोरंगा व डॉली फर्स्वाण ने शानदार प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल जीता है।
खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें हरसिंग्याबिगड निवासी लता तथा डॉली ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। जिसके बाद अब तक तीन गोल्ड बागेश्वर को मिल चुके हैं।