बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में मौसम में बदलाव के साथ बारिश का दौर भी चल रहा है। वहीं बीते रविवार की रात से लगातार बारिश हुई।
बारिश से सड़के बंद
जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के बाद सड़के भी बंद हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी से भानी-हरसिंग्याबगड़, कपकोट-तेजम, बनलेख-गुणवासिरमोली, कुचौली-मलसूना, कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी, जौलकांडे-लेटी, रावतसेरा-कभाटाख, बांसपटान-रावतसेरा, बागेश्वर-दफौट, अमस्यारी-ढूंगा, काफलीकमेड़ा, कपकोट-कर्मी, नैकाना-बसौरा, नामतीचेटाबगड़, भयूं-गुलार आदि सड़के बंद हैं। इससे लोग परेशान है।