बागेश्वर: जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन और आपूर्ति विभाग पूरी तरह सक्रिय है।
गैस सिलेंडरों का वितरण
इसी क्रम में आज सोमवार को जिले के विभिन्न दुर्गम और नगरीय क्षेत्रों में कुल 855 गैस सिलेंडरों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह सुचारू है। जिसमें विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा आज निम्नलिखित क्षेत्रों में आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
• इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर: पचार, महोली, झूलापुल और जजी परिसर क्षेत्र में 290 सिलेंडर बांटे गए।
• इण्डेन गैस सर्विस, गरूड़: रतमटिया, कोलांग, भेटा, दर्शानी, गरूड़ और पंजास क्षेत्रों में 294 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।
• शिखर भारत गैस सर्विस, शामा: हरसीला, काफलीगैर, सुमटी बैसानी, जगथाना और कपकोट क्षेत्र में 156 सिलेंडरों का वितरण हुआ।
• शुभम गैस एजेंसी, गरूड़: रवाईखाल, ओखल्सों, कठायतवाड़ा, मंडलसेरा, तहसील रोड, बिलौना और कौसानी क्षेत्रों में 95 सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुँचाए गए।
• कपकोट क्षेत्र: इसके अतिरिक्त अन्य माध्यमों से कपकोट में 20 सिलेंडरों का वितरण किया गया।
प्रशासन की प्राथमिकता
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विभाग द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस आपूर्ति पूर्णतः सुचारू है। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी क्षेत्र में ईंधन की कमी न हो और हर उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।