बागेश्वर: विवाहिता ने गटका विषाक्त पदार्थ,‌ अस्पताल पंहुचने से पहले तोड़ा दम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के बैजनाथ थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गागरीगोल में एक विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत गागरीगोल निवासी 38 वर्षीया विवाहिता मंजू मिश्रा पत्नी महेश मिश्रा ने घरेलू कारणों से घर में रखा सल्फास खा लिया। जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।