बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के मेहनरबूंगा-पाटन सड़क का सुधारीकरण किया जाएगा। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
लोगों को मिलेगी आवाजाही में राहत
मिली जानकारी के अनुसार मेहनरबूंगा-पाटन सड़क का सुधारीकरण जिला योजना के मद से 70 लाख की लागत से होगा। जिसमें 70 लाख की लागत से सड़क पर सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए लोनिवि ने सड़क को बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।