बागेश्वर: नाबालिग की हो रही थी शादी, पुलिस को मिली जानकारी, रूकवाई

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर से एक मामला सामने आया है। बागेश्वर में नाबालिग की शादी को पुलिस ने रूकवाया और बालिग होने तक शादी न करने का संकल्प पत्र भी भरवाया।

नाबालिग की शादी रूकवाई

मिली जानकारी के अनुसार दुदिला गांव में रहने वाले 21 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय एक लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।दशहरा पर्व पर एक नाबालिग लड़की प्रेम विवाह करने जा रही थी। तभी पुलिस आ गई और शादी को रुकवा दिया। पुलिस की टीम लड़की के हाईस्कूल और अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की। जिसमें लड़की की उम्र 18 साल पूरे नहीं हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाया और शादी रूकवाई।