बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जनपद में आगामी 17 मार्च को जिला स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है।
मॉक ड्रिल का आयोजन
जानकारी के अनुसार जनपद में संभावित प्राकृतिक व मानवजनित आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए 17 मार्च को जिला स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। बताया कि यह अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वय से होगा, जिसमें भूकंप, भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, वनाग्नि व मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी स्थितियों पर राहत-बचाव का अभ्यास किया जाएगा।