बागेश्वर: जिला प्रशासन ने आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईवीएम वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया।
किया निरीक्षण
आज शनिवार को जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े के निर्देशानुसार, अपर जिलाधिकारी (ADM) एनएस नबियाल ने वेयरहाउस का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों के रखरखाव की जांच की गई। एडीएम नबियाल ने बताया कि सभी मशीनें डबल लॉक सिस्टम के तहत पूरी तरह सुरक्षित हैं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मशीनों की सुरक्षा और वेयरहाउस की स्थिति का मानकीकरण सुनिश्चित करना था।
बारीकी से हुई जांच
प्रशासनिक टीम ने केवल मशीनों ही नहीं, बल्कि परिसर की तकनीकी सुरक्षा का भी अवलोकन किया। वेयरहाउस में लगे कैमरों की कार्यप्रणाली और रिकॉर्डिंग क्षमता को परखा गया। आग से बचाव के लिए लगाए गए उपकरणों की एक्सपायरी और कार्यक्षमता की जांच की गई। सुरक्षा के सभी प्रबंध चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप और संतोषजनक पाए गए। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इसमें कांग्रेस प्रतिनिधि गोबिंद गिरी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
रहें मौजूद
निरीक्षण के समय तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे।