बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में नगरपालिका ने मंडलसेवा वार्ड के एक व्यक्ति का दस हजार का चालान काटा।
काटा चालान
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका को शिकायत मिली की वार्ड में रहने वाला एक व्यक्ति अपने सीवर का पानी नाले में डाल रहा है। शिकायत के बाद नगर पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने बुधवार की सुबह अपनी टीम मौके पर भेजी। टीम द्वारा जांच करने पर लोगों की शिकायत सही पाई गई। पुष्टि होने के बाद दस हजार रुपये का चालान काटा है।
दी यह चेतावनी
इसके अलावा चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा किसी ने भी यह कार्य किया तो बड़ा चालान काटा जाएगा तथा इससे भी बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।