बागेश्वर: नगरपालिका का सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान जारी, सात दुकानदारों का काटा चालान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नगरपालिका की टीम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

नगरपालिका का अभियान

यह अभियान जारी है। इस अभियान के तहत टीम द्वारा सात दुकानदारों से प्लास्टिक बरामद की गई। इन सभी से टीम ने 3500 रुपया जुर्माना वसूला। साथ ही नगर में गंदगी करने और थूकने पर भी चार लोगों का चालान किया गया।

यह रहें शामिल

टीम में कर निरीक्षक रणजीत नेगी, सफाई निरीक्षक रजत कुमार, राजस्व मोहर्रिर नंदन सिंह चिलवाल आदि लोग शामिल रहें।