बागेश्वर: राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने जीते इतने पदक, किया गया सम्मानित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ पदक जीते है।

खिलाड़ियों ने जीते पदक

मिली जानकारी के अनुसार आठ से 12 नवंबर तक मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, दो ने रजत व चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते है। खिलाड़ियों के जनपद पहुंचने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने उन्हें सम्मानित किया। इसमें बागेश्वर की अलीशा मनराल, डॉली फर्स्वाण तथा आयुष दफौटी ने स्वर्ण, गोकुल गोस्वामी, भूमिका टाकुली ने रजत तथा लता कोरंगा, वैभव कांडपाल,नमन खेतवाल तथा सुनंदा लोबियाल ने कांस्य पदक जीते।