बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार रात को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए।
सड़क हादसे में दो लोग घायल-
जानकारी के अनुसार देर रात बालीघाट के समीप बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रहे वन विभाग के वन रक्षक पद पर तैनात कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक अनियंत्रित हो गई और रपट गई। इस घटना में बाइक सवार ख्याली जोशी और वन रक्षक जगदीश गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग के वन रक्षक को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं बाइक सवार का उपचार चल रहा है।