बागेश्वर: कौसानी महोत्सव का हुआ आगाज, विभिन्न योजना लाभार्थियों को 57 लाख के वितरित किए गए चैक

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्य अतिथि मंत्री समाज कल्याण चन्दन राम दास, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने दीप प्रज्जवलित कर कौसानी महोत्सव का आगाज किया। तदुपरान्त अतिथियों द्वारा विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। महोत्सव में अतिथियों का पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न योजना लाभार्थियों को 57 लाख के चैक वितरित किये गये।

स्टार नाईट में मीना राणा, इन्दर आर्या, रमेश बाबू ने कुमाऊंनी गीतों से सबका मन मोहा

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कौसानी महोत्सव शुभारंभ में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया,अतिथियों के उदमोदन के उपरांत स्टार नाईट में मीना राणा, इन्दर आर्या, रमेश बाबू गोस्वामी द्वारा कुमाऊॅनी गीतों की लगायी झड़ी, स्रोताओं का मन मोहा। 

पेयजल समस्या निवारण हेतु कौसानी पेयजल योजना को दी गई स्वीकृत

बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चंदन दास ने कौसानी की भूमि को नमन करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कौसानी महात्मा गांधी समेत कविवर सुमित्रानंदन पंत की कर्मस्थली रही है। उन्होंने कहा कि कौसानी में पेयजल की समस्या है, पेयजल समस्या निवारण हेतु कौसानी पेयजल योजना को स्वीकृत कर दी गयी है। साथ ही कौसानी-भतड़िया सड़क में डामरीकरण स्वीकृत कर दिया गया है।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

कौसानी अनाशक्ति आश्रम में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चंदन दास ने कहा कि कौसानी महोत्सव की मांग लंबे समय से थी जिसे उन्होंने पूरा किया है। कहा कि उनका प्रयास है कि खादी के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

अनाथ बालिकाओं की शादी का जिम्मा प्रदेश सरकार का होगा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकल टू वोकल को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि अनाथ बालिकाओं की शादी का जिम्मा प्रदेश सरकार का होगा। यह शासनादेश शीघ्र जारी किए जाएगा। उन्होने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने परिवहन विभाग 300 करोड़ के घाटे में था अब घाटा पूर्ण कर निगम 30 करोड़ के मुनाफे में है। उन्होंने कहा प्रदेश में 02 आधुनितम आईएसबीटी निर्माण किये जायेंगे। 600 नई बसों का बेड़ा शीघ्र संचालित किया जायेगा, जिसमें 200 सीएनजी, 200 इलैक्ट्रीक बसें व 200 पहाड़ों हेतु छोटी गाड़िया खरीदे जायेंगे। उन्होंने प्रदेश में 1500 चरखे लगाये जायेगे। उन्होंने कौसानी महोत्सव आयोजन हेतु जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की सराहना की।

पर्यटन व संस्कृति विकास में कौसानी महोत्सव मील का पत्थर होगा साबित

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यटन व संस्कृति विकास में कौसानी महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा।

प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए कर रही है विशेष कार्य- सुरेश गड़िया

विशिष्ट अतिथि विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने कुमाउंनी भाषा में भाषण देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास के लिए विशेष कार्य कर रही है जिसके तहत कई स्थानों में महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कौसानी महोत्सव किया जाए आयोजित- डीएम

अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि उनका प्रयास है कि जनपद में नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाएं साथ ही पूर्व से विकसित पर्यटन स्थलों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कौसानी महोत्सव आयोजित किया गया है।

विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए पेश

अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने महोत्सव की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए सभी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण ने विश्व प्रसिद्ध कौसानी में प्रथमवार कौसानी महोत्सव आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की व जनता व जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कुमाऊनी सांस्कृतिक संध्या का आनन्द लेने की अपील की।  इस दौरान राइंका कौसानी समेत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगांरग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन प्रवक्ता राजीव जोशी व नंदन अल्मियां ने संयुक्त रूप से किया। 

उपस्थित रहे

महोत्सव में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ज्येष्ठ प्रमुख बहादुर सिंह कोरंगा, कनिष्ठ दीपा जोशी, मण्डल अध्यक्ष मनीष रावत, बच्चन राम, व्यापार संघ अध्यक्ष पूजा मेहरा, होटल एसोसिशन के अध्यक्ष बबलू नेगी, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, घनश्याम जोशी, रतन सिंह, विपिन उप्रेती, बीडी जोशी, नंदन सिंह अल्मियां, नन्दन मेहरा, अभय नेगी, समेत पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, एसडीएम राजकुमार पांडे, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या आदि उपस्थित थे।