बागेश्वर: पीक दधीचि पुरस्कार से सम्मानित हुए शिव सिंह खेतवाल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। यहां जिले के तुपेड़ निवासी शिव सिंह खेतवाल को पीक दधीचि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

शिव सिंह खेतवाल को मिला पीक दधीचि पुरस्कार

उन्हें यह पुरस्कार शनिवार को प्लस एप्रोच फाउंडेशन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। पर्वतीय इलाकों की खेती के लिए कृषि उपकरणों वीएल मडुआ थ्रेसर, वी एल स्याही हल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए खेतवाल को सम्मानित किया गया है।

गांव में रहकर कर रहें किसानों के लिए काम

खेतवाल विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान केंद्र अल्मोड़ा के पूर्व वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। अभी वह बागेश्वर में अपने गांव में रहकर किसानों को कृषि की तकनीकी जानकारी मुहैया कराने का कार्य कर रहे हैं।