बागेश्वर: पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गौरव कठायत (31) निवासी द्यांगण अपने एक साथी के साथ दोपहिया वाहन में बैठकर पिंडारी मार्ग की ओर जा रहे थे। तभी डिग्री कॉलेज से कुछ पहले अचानक कुछ युवाओं ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ बहस करने लगे। इसी दौरान युवक मारपीट पर उतर आए और गौरव के सिर पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। जिसके बाद युवक किसी तरह वहां से बचकर निकले। वहीं गौरव को‌ अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनके सिर में टांके लगाए और हालत की गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यह मामला रंजिश का बताया है।