बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। हर जगह पेयजल संकट एक बहुत बड़ी समस्या है। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसी बीच बागेश्वर से एक अच्छी खबर सामने आई है।
पेयजल संकट से मिलेगी राहत
यहां क्षेत्र के नौ ग्राम पंचायतों को जल्द पेयजल संकट से निजात मिलने वाली है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने 20 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बन रही ग्रेविटी पेयजल योजना का भूमि पूजन किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि आने वाले 2054 तक इस योजना से पूरे क्षेत्र को भरपूर पीने का पानी मिलेगा। इस योजना के बनने के बाद क्षेत्र के 11 राजस्व गांवों की 98 बस्तियों में रहने वाली पेयजल समस्या का निदान हो जाएगा।