बागेश्वर को‌ मिला जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार, जानें

बागेश्वर‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर जिले को जिला कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार ने जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 से पुरूस्कृत किया है।

क्षेत्रवासियों को दी बधाई-

जिसमें बागेश्वर के जिलाधिकारी विनीत कुमार ने नई दिल्ली में यह पुरस्कार ग्रहण किया। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने पुरस्कार को जिले के लिए गौरवशाली बताते हुए कहा कि इससे कौशल विकास के कार्यों के संपादन में जुटे अधिकारी, कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा। जिले की जनता का भी कौशल विकास कार्यक्रम की ओर ध्यान जाएगा। उन्होंने जिले को पुरस्कार मिलने पर जिले के नागरिकों को बधाई दी है।