बागेश्वर: गांव पूजा में शामिल होने गई बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दस लोग घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कपकोट के किलपारा से ढोक्टीगांव लौट रही एक बोलेरो वाहन अचानक सड़क पर पलट गई। जिसमें दस लोग घायल हो गए।

सड़क पर पलटा बोलेरो वाहन

मिली जानकारी के अनुसार ढोक्टीगांव के ग्रामीण किलपारा में चल रही अलखनाथ पूजा में शामिल होने के बाद बोलेरो संख्या यूके02 टीए 2212 से लौट रहे थे। तभी अचानक अरम के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में केशर सिंह पुत्र गोबर सिंह (73), नरेंद्र सिंह (46) पुत्र प्रेम सिंह, प्रकाश सिंह (42) पुत्र कुंवर सिंह, गोपुली देवी (65) पत्नी दान सिंह, चनुुली देवी (80) पत्नी हिम्मत सिंह, गुलाब राम (55) पुत्र सोबन राम, ईश्वर सिंह (33) पुत्र प्रताप सिंह, दान सिंह (70) पुत्र विजय सिंह सभी निवासी ढोक्टीगांव, बहादुर सिंह (45) पुत्र खुशाल सिंब निवासी तीख और वाहन चालक गोपाल सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ढोक्टीगांव घायल हो गए। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।