उत्तराखंड: कल आयोजित होने वाली कनिष्ठ सहायक परीक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रों में लागू रहेगी धारा 144

उत्तराखंड से जुड़ी खबर है। उत्तराखंड में कल यानी पांच मार्च को उत्तराखंड लोक सेवा अयोग की कनिष्ठ सहायक परीक्षा आयोजित होने वाली है।

परीक्षा केंद्रों में लागू होगी धारा 144

जिसमें उत्तराखंड में जिन जिलों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन परीक्षा केंद्रों में धारा 144 लागू की जाएगी। बागेश्वर जिले में भी कनिष्ठ सहायक परीक्षा आयोजित होगी। इस दौरान राइंका बागेश्वर, जीजीआईसी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा, राइंका मंडलसेरा, राइंका रवाईखाल, नेशनल मिशन इंटर कॉलेज तथा राजकीय पीजी कॉलेज बागेश्वर परीक्षा केंद्रो में धारा 144 लागू रहेगी। वहीं नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।