बागेश्वर: अफ्रीका के नौ देशों की यात्रा के बाद वापस गांव लौटे साइक्लिस्ट प्रदीप राणा, पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जागरूक

बागेश्वर सेजुड़ी खबर सामने आई है। यहां ‌द्यौनाई के साइक्लिस्ट प्रदीप राणा विश्व यात्रा कर वापस अपने गांव लौटे हैं।

विश्व यात्रा से लौटे प्रदीप राणा

प्रदीप अफ्रीका के नौ देशों की यात्रा के बाद वापस गांव लौटे हैं। प्रदीप ने अफ्रीकी देशों की साइकिल यात्रा की शुरुआत केन्या से की। उन्होंने यूगांडा, रवांडा, बुरुंडी, तंजानिया, मलावी, जांम्बिया, जिम्बाब्वे होते हुए मोजांबिक तक साइकिल यात्रा की। उन्होंने 15 मई 2022 को यात्रा की शुरुआत की थी। प्रदीप ने बताया कि वह विश्व शांति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर साइकिल से अब तक विश्व के 19 देशों का भ्रमण कर चुके हैं। जिसके बाद अब वह आगामी एक मई को फिर से विश्व भ्रमण पर जाएंगे।