बागेश्वर: जंगल में गिरी बिजली, चपेट में आई दस बकरियों की मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट तहसील क्षेत्र के तोली गांव के गर्जिल जंगल में बिजली गिर गई।

बिजली गिरने से बकरियों की मौत

जिसमें दरवान सिंह की दस बकरियों की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आने से इन बकरियों की मौत हो गई। इस संबंध में दरवान ने शुक्रवार को घटना की सूचना कपकोट तहसील में दी। जिस पर बताया गया है कि पशुओं की मौत के कारणों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर मानक के मुताबिक संबंधित पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।