बागेश्वर: एक ही तिथि में अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा व डिग्री कॉलेज की परीक्षा, तिथि बदलने के लिए एसएसजे विवि को‌ भेजा ज्ञापन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक दिन में डिग्री कॉलेज और अग्निवीर की लिखित परीक्षा आयोजित हो रही है।

कहीं यह बात

इससे छात्र असमंजस में हैं। इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में छात्र शनिवार को प्राचार्य डॉ. एसएस धपोला से मिले। छात्रों का कहना है कि 24 मार्च को स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा तिथि जारी हो गई है। इसी तरह 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती की परीक्षा तिथि भी तय है। उस भर्ती के लिए युवाओं को कई सेंटर आवंटित हुए हैं। उन्होंने महाविद्यालय की 16 से 21 अप्रैल की परीक्षा तिथि आगे करने की मांग की है, जिससे युवा दोनों परीक्षाओं में शामिल हो सकें।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ महामंत्री कमलेश कुमार, विवि प्रतिनिधि पंकज व उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट आदि मौजूद रहे।