बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
बाल-बाल बची जान
जिसके पहले दिन लोगों को पायलटों के अनूठे करतब देखने को मिले। वहीं इस प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहा एक पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर मैदान में गिर गया और बाल बाल बचा। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि भीमताल निवासी पायलट भुवन ने सबको आश्वस्त किया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं है।
प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी
इस संबंध में पायलट का उपचार करने वालीं डॉ. अनुभा कुमार ने बताया कि पायलट को गंभीर चोट या फ्रैक्चर नहीं था। कमर में हल्की चोट थी। हाथ, पैर में खरोंच थी। प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।