बागेश्वर: बारिश से बदला मौसम, मई महीने में जिलें में दौड़ी शीतलहर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले में बारिश का दौर जारी है। जो लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है।

बारिश से बढ़ी परेशानियां

वहीं हिमालयी गांवों की चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा समूचे जिले में शीतलहर दौड़ गई है। इस बार बारिश से मई में जनवरी जैसी ठंड होने लगी है, इससे लोग परेशान हैं। वहीं किसानों की भी चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला पांच मई तक जारी रहने की संभावना है।