बागेश्वर: पुलिस ने 06 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां कोतवाली पुलिस ने छह पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार-

नशा मुक्त भारत अभियान पर कोतवाली पुलिस है। जो‌ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिहवन पर अंकुश लगा रही है। इसी दौरान चेकिंग अभियान में कपकोट तहसील के गडेरा गांव निवासी नीरज आर्या, पुत्र नारायण राम उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने पकड़ा। वह यूके- 02-टीए-2165 बोलेरो वाहन से शराब ले जा रहा था। पुलिस ने उसे मंडलसेरा बाईपास से गिरफ्तार किया। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि वाहन में छह पेटी शराब बरामद हुई। जिसमें दो पेटी में 24 बोतल आर चार पेटियों में 192 क्वार्टर रम रखी हुई थी।

वाहन किया सीज-

पुलिस ने युवक के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं वाहन को सीज कर दिया गया है।

यह लोग रहें शामिल-

इस दौरान टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह, कांस्टेबल सुनील बहुगुणा, नरेंद्र गोस्वामी आदि शामिल रहे।