बागेश्वर: व्यापारियों ने जीएसटी विभाग की सर्वे को तत्काल बंद कराने की उठाई मांग, सीएम को भेजा ज्ञापन

बागेश्वर‌ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिले के व्यापारियों ने जीएसटी विभाग पर सर्वे को बंद कराने की मांग उठाई है।

ज्ञापन में कहीं यह बात-

जिस पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि व्यापारी हर तरफ से सरकार के साथ रहा है लेकिन जीएसटी संग्रहण बढ़ाने के पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि खाद्य पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लेने से पहले ही कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे पूर्व कोरोना की मार से हुए नुकसान से अब तक व्यापारी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। व्यापारियों ने कहा कि विभाग के पास टैक्स संबंधी पूरा रिकॉर्ड रहता है। जो फर्म टैक्स में हेरा-फेरी कर रहा है, उसे विभाग की ओर से नोटिस दिया जाना चाहिए। बाजारों में जिस तरह से व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

आंदोलन की चेतावनी-

व्यापारियों नें जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निदान करने की मांग की। जिसमें व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

यह लोग रहें मौजूद-

इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, सचिव देवेंद्र अधिकारी, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।