बागेश्वर: फुटबॉल प्रतियोगिता में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 5-0 से हराया

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से मोहित भंडारी स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई।

फुटबॉल प्रतियोगिता-

जिसमें बागेश्वर और अल्मोड़ा की बालिकाओं के मध्य‌ सद्भावना मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने अल्मोड़ा को 5-0 से हराया।‌ वहीं जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुल्तान खान सचिव ललित कनवाल, नीरज पांडेय ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।