गरुड़ (बागेश्वर) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां राइंका गरुड़ की छात्रा अनिशा सिंह का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
खुशी की लहर-
इस संबंध में प्रधानाचार्य डीएस पछाई की अध्यक्षता में हुए समारोह में प्रतियोगिता के संयोजक गिरीश नेगी ने बताया कि अनिशा ने हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद अब वह राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है।