गरुड़ (बागेश्वर) से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चोरसों बंगला भ्रामरी होम स्टे में सोमवार की दोपहर को खाना बनाने के दौरान अचानक गैस रिसाव होने से भीषण आग लग गई। जिस पर होमस्टे से धुआं आते देख आसपास के लोग और होमस्टे में रुके कृषि विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गये। भारी मशक्कत के बाद आग को काबू किया।
लाखों का सामान जलकर राख-
आग से होमस्टे संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। चोरसों बंगला भ्रामरी होमस्टे में सोमवार को दोपहर का खाना बनाने के दौरान सिलिंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। इस संबंध में होमस्टे के संचालक पांडे ने बताया कि सोमवार को उनके यहां आजीविका मिशन और कृषि विभाग के 40 लोग पहुंचे थे। होमस्टे के कर्मचारी उनके लिए दिन का भोजन बना रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।
डीएम ने की थी सराहना-
कुछ दिन पूर्व डीएम रीना जोशी ने भ्रामरी होमस्टे देखने चोरसों बंगलाधार गई थी। जिस पर डीएम ने होमस्टेट के संचालक चंद्रशेखर पांडे के कार्य की सराहना की थी।