बागेश्वर: जिले में पहली बार हुई आशा पात्रता परीक्षा, 302 आशाएं हुई शामिल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में पहली बार आशा पात्रता परीक्षा आयोजित हुई।

आशाओं ने दी परीक्षा

जिसमें बताया गया कि इसके लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 302 आशाओं ने परीक्षा दी। दरअसल जिले में 450 आशाएं कार्यरत हैं। जो स्वयं सेवी के रूप में काम कर रही है। उन्हें काम के एवज में मेहनताना दिया जाता है। लंबे समय से आशाएं मानदेय के लिए आंदोलित हैं। मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए आशाओं को स्वास्थ्य विभाग से 2005 में जोड़ा गया था। तब से लेकर आज तक वह टीकाकरण से लेकर अन्य कार्य कर रही हैं। अब सरकार ने पहली बार आशा पात्रता परीक्षा आयोजित की है।