बागेश्वर: बागेश्वर के 9 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, इस प्रतियोगिता में दिखाया हुनर


​

बागेश्वर: जिले के नौ होनहार बाल वैज्ञानिक आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित जनपद स्तरीय ‘राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नौ श्रेष्ठ परियोजनाओं को राज्य स्तर के लिए चुना गया है।‌ इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों से आए 150 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, एनसीएसटीसी नेटवर्क और गोल्डन न्यू एरा एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा राम ने चयनित नौ समूह प्रमुख बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
​दो आयु वर्गों में चयन

​जनपद समन्वयक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
•  ​कनिष्ठ वर्ग (10 से 14 वर्ष आयु वर्ग):
◦ ​दृश्य कोहली (कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, कठायतबाड़ा)
◦ ​हर्षिता उपाध्याय (राजकीय इंटर कॉलेज, काफलीगैर)
◦ ​उषा बिष्ट (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गलई-गंधार)
◦ ​अंकित (राजकीय इंटर कॉलेज, सिरकोट)
•  ​वरिष्ठ वर्ग (14 से 17 वर्ष आयु वर्ग):
◦ ​माही (केंद्रीय विद्यालय, कौसानी)
◦ ​ईशा (राजकीय इंटर कॉलेज, खुनौली)
◦ ​अंजली (राजकीय इंटर कॉलेज, खुनौली)
◦ ​कोमल आर्या (आनंदी एकेडमी, घिरौली)
◦ ​दिवाकर जोशी (इंटर कॉलेज, कोहराली)
​