बागेश्वर: अब आईटीबीपी के जवान भी लेंगे इस मछली का स्वाद, जानें

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में अब आईटीबीपी के जवान ट्राउट मछली का स्वाद लेंगे।

उत्पादित ट्राउट मछली की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागेश्वर का कपकोट तहसील के कनलगढ़ घाटी मत्स्य हब बनने जा रहा है। यहां की ट्राउट मछली की मांग काफी ज्यादा है। जो‌ दिल्ली के साथ अन्य शहरों में है। अब यहां से मत्स्य पालक आईटीबीपी के जवानों को मछली उपलब्ध कराएंगे। बताया है कि पहली खेप भेजी गई है। इससे किसानों को भी खासा लाभ हुआ है। 36 बीएन आईटीबीपी लोहाघाट यहां से हर सप्ताह मत्स्य पालकों से ताजी मछली खरीदेगा।