बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के काफलीगैर में तहसील क्षेत्र के असों निवासी वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
जांच की जा रही
मिली जानकारी के अनुसार राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार असों के मल्लाकोट निवासी धर्मा देवी (70) पत्नी गोविंद सिंह के पड़ोसियों ने रविवार की शाम को उनके घर से धुआं निकलता देखा। जिसके बाद वे लोग उनके घर पंहुचे। भीतर महिला बिस्तर पर जली अवस्था मृत मिली। बेड और बिस्तर भी पूरी तरह से जल गया था। जिसके बाद राजस्व पुलिस को सूचना दी। सोमवार को महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। आग कैसे लगी। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घर पर दोनों पति-पत्नी रहते थे। पति उस दिन हल्द्वानी दिखाने गये थे।