बागेश्वर: महाशिवरात्रि पर्व पर तहसील मार्ग पर अज्ञात युवक ने मचाया उत्पात.. लोग हुए परेशान

बागेश्वर के तहसील रोड पर एक युवक ने घंटों उत्पात मचाया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। लोगों को गालीगलौज करने लगा। आसपास गुजरने वाले परेशान हो गए। बाइकों के आगे खड़े होकर उन्हें रोकने की कोशिश में कई सवार भी चोटिल हो गए। पुलिस के आने से पहले वह फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में जुटी और अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई तय है।

तहसील रोड पर एक युवक ने जमकर किया हंगामा:

महाशिवरात्रि पर्व पर बागनाथ की नगर में काफी भीड़ थी। महिलाएं बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने को पैदल ही जा रही थी। तहसील रोड पर एक लगभग तीस वर्ष के युवक ने जमकर हंगामा किया। वह सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया और आने-जाने वालों को रोकने लगा। महिलाएं भी उसके भय से परेशान हो गईं।

सड़क पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान :

जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। एक बाइक सवार भी गिर गया। जिससे उसके सिर पर चोट आ गई। खून बहने लगा और आसपास के लोग वहां जमा हो गए।

पुलिस के आने से पहले युवक फरार:

व्यापारी भी उसके हरकत से परेशान थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दलबल के साथ पहुंचे कोतवाल के आने से पहले वह भाग गया।

सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई:

इधर कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने कहा कि सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक को खोजा जा रहा है।