बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में भाजपा मतदाता अभिनंदन यात्रा का आयोजन करने वाली है। यह आयोजन 07 जुलाई को किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्ष और शक्ति केंद्र संयोजकों को किया जाएगा सम्मानित
मिली जानकारी के अनुसार जिसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर बीते कल बुधवार को भाजपा कार्यालय में बागेश्वर विधानसभा में रणनीति पर चर्चा की गई। बताया कि कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव में दोनों विधानसभा क्षेत्रों से टॉप पर रहने वाले 10-10 बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा। जिन शक्ति केंद्र के सभी पांच बूथों में जीत का अंतर 50 प्रतिशत से अधिक रहा है, उनके शक्ति केंद्र संयोजकों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।