बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के जिला अस्पताल में मरीजों को खास सुविधा मिलेगी।
मरीजों के लिए शुरू की यह सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में अब मरीजों को घंटों लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कक्ष पर टोकन डिस्पले सिस्टम लगा दिया है। इस टोकन में दर्ज नंबर कक्ष के बाहर स्क्रीन पर डिस्पले होने पर मरीज अंदर जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इससे मरीजों को अब अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।