बागेश्वर: टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने किया प्रदर्शन, की यह मांग

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया।

दी यह चेतावनी

जिस पर लोगों ने कहा कि ब्रिटीशकाल से रेल निर्माण की मांग की जा रही है। इसके लिए बागेश्वर से लेकर जंतर-मंतर तक कई बार अनशन किया गया। सरकारों ने कई बार सर्वे कर दिया है। अब सर्वे के बजाए बजट स्वीकृत की दरकार है। रेल आने से ही जिले का विकास होगा। पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। पर्यटक अधिक आएंगे तो रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार ने जल्द बजट स्वीकृत कर मार्ग निर्माण का कार्य शुरू करने की मांग की है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।