बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने सर्वे के बावजूद मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की है।
लोगों ने किया प्रदर्शन
जिस पर नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार ने जल्द शिलान्यास करने की मांग की है। सामिति से जुड़े लोग रविवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन का बिगुल एक फिर से फूंक दिया जाएगा।
यह लोग रहें मौजूद
वहीं अध्यक्षता समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने संचालन प्रताप सिंह गड़िया ने की। इस मौके पर गीता रावल, इंदिरा जोशी, केशवानंद जोशी, हयात मेहता, बंशीधर जोशी आदि मौजूद रहे।