बागेश्वर: पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, अक्षय प्रहलाद कोंडे के आदेशानुसार एवं CO बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहा है सघन अभियान।

पुलिस की कार्यवाही

इसी के क्रम में दिनांक- 03.11.23 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा काफी समय से फरार चल रहे वारंटी मनोज सिंह धनौला पुत्र नंदन सिंह निवासी बिलोना के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में 08/21 एनडीपीएस अभियोग में NBW वारंट जारी किया गया था। जिसे कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा बीते कल शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डा बिलोना के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल       
          
1.अपर उप0 नि0 महेश राम।
2.  हेड कांस्टेबल सुरेश आर्य 
3. आरक्षी नीरज वाणी