बागेश्वर: युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में राजस्व पुलिस क्षेत्र चौंरा के भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार के हत्यरोपी नवीन नाथ व नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार की देर रात दोनों को गिरफ्तार किया। आज सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएग। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार रात 8:25 बजे भैरूचौबट्टा में मैक्स वाहन संख्या यूके 02 टीए 1524 में भैरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार (32) पुत्र केशर राम का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था। मृतक ने वीडियो को मौत से पहले वाट्सएप स्टेटस में डाल दिया था। वीडियो में गांव के ही दो लोगों का नाम लिया था।