बागेश्वर: नशे पर पुलिस का वार, अवैध शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध शराब, चरस व स्मैक की तस्करी करने वालों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांकः 24-06-2024 को प्रभारी SOG के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत पतारसी/सुरागरसी व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर चौडास्थल से करीब 10-12 KM आगे तरसाल, पतियासाल में अभियुक्त की दुकान से 06 पेटी (72 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। जिसमें 04 पेटी MC DOWELLS NO 1 CELEBRETIONS SELECT XXX RUM , 02 पेटी MC DOWELLS NO 1 SELECT WHISKY ORIGINAL थी। उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त लाल सिंह टाकुली उर्फ पप्पू पुत्र आन सिंह टाकुली निवासी- ग्राम तरसाल, पतियासाल, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र-35 वर्ष के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR N0-21/2024 अन्तर्गत धारा 60(1)आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम का विवरण

  01- उ0नि0 प्रहलाद सिंह (प्रभारी SOG)।
02- आरक्षी रमेश सिंह। (ANTF)
03- आरक्षी भुवन बोरा।( SOG)
04-  आरक्षी संतोष सिंह।(ANTF)
05- आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार।( SOG)