बागेश्वर: नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान, नष्ट की भांग की खेती

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

भांग की खेती नष्ट की

इसी क्रम में कांडा थाना पुलिस ने भाकड़ पंत, जाखनी में अवैध रुप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया। जिस पर शनिवार को गांव-गांव जाकर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को भी नष्ट किया। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। स्थानीय लोगों को 112 व वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी /ठगी होने पर शीघ्र ही साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930 , पर शिकायत दर्ज कराने आदि की जानकारी दी भी दी।