बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण,सुदृढ़ कानून/सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात व्यवस्था/सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु एवं प्रभावी पुलिसिंग हेतु CO बागेश्वर व समस्त थाना/चौंकी प्रभारियों/निरीक्षक/उ0नि0 यातायात/ इंटरसेप्टर को सार्वजनिक/पर्यटक /धार्मिक स्थलों पर शराब पीने/पिलाने, गन्दगी करने,अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस का चैकिंग अभियान जारी
इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाकर दिनांक- 13.02.2024 से एक सप्ताह में कुल 275 लोगों के विरुद्घ पुलिस अधि0/एम0वी0एक्ट/कोटपा अधिनियम, कूड़ा निषेध अधिनियम के अन्तर्गत संबंधित धाराओं में चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूला गया।
की कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 128 लोगों के विरुद्ध एम0वी0एक्ट0 के तहत चालानी कार्यवाही की गई जिसमें से नशे में वाहन चलाने पर 03 पर कार्यवाही व 05 वाहनों को सीज किया गया एवं 25 वाहनों का कोर्ट का चालान किया गया ।
✴️✴️पुलिस अधि0 के अंतर्गत 88 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
✴️✴️कोटपा अधिनियम में कुल 50 लोगों के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
✴️✴️कूड़ा निषेध अधिनियम में कुल 09 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।