बागेश्वर: पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी के साथ पुलिस कर्मियों का सम्मेलन, सीसीटीएनएस कर्मियों को किया गया सम्मानित


बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी के साथ पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया।

दिए आवश्यक निर्देश-

इसमें सीसीटीएनएस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही एसपी ने पुलिस अधिकारियों को थानों में लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।