बागेश्वर: पुलिस ने गुमशुदा किशोरी को किया सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के काफलीगैर में झिरौली पुलिस ने एक गुमशुदा किशोरी को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया। उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। किशोरी और अभिभावकों की काउंसिलिंग भी की गई। थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। बताया कि घर से नाराज होकर एक किशोरी कहीं चली गई है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उसकी काफी खोजबीन भी की गई। लेकिन पता नहीं चल रहा है।

कन्यालीकोट से किशोरी को किया सकुशल बरामद

जिस पर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने टीम गठित की। किशोरी की तलाश प्रारंभ की। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। चचई, कन्यालीकोट से किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। उसे सीडब्लूसी के अधिकारियों के समक्ष पेश किया गया। परिजनों और किशोरी की काउंसिलिंग की गई। परिजनों ने पुलिस का का आभार जताया।

टीम में शामिल

टीम में एएसआई किशन सिंह, हेड कांस्टेबल शकुंतला, दीवान प्रसाद शामिल थे।