बागेश्वर: आसमान छू रहें सब्जियों के दाम, शिमला मिर्च और टमाटर के दामों ने किया हैरान

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बारिश के दौर के साथ ही सब्जियों के दामों में भारी इजाफा हुआ है। जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ा है।

सब्जियों के दामों मे उछाल

मिली जानकारी के अनुसार‌ सब्जियों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि सब्जियां मंडी से महंगी आ रही हैं। बरसात के कारण सब्जियों के खराब होने से मंडी में दाम बढ़े हैं। शिमला मिर्च और टमाटर के दामों में सर्वाधिक वृद्धि हुई है।

सब्जियों के दाम प्रति किलो

सब्जी — स्थानीय — मैदानी
टमाटर — 100 — 100-120
आलू .. 50 — 45
शिमला मिर्च .. 120 .. 120
लौकी .. 80 .. 50
कद्दू .. 80 .. 50
करेला .. 60 .. 80
खीरा .. 40 .. 60
भिंडी .. 80 .. 60
प्याज .. 50 .. 50